फेडेक्स अध्ययन ने भारत के जेनरेशन जेड की शीर्ष प्राथमिकताओं का खुलासा किया

FedEx Express

·        आधे से अधिक जेनरेशन जेड ने तकनीक को अधिक अपनाया है और पिछले वर्ष में उनका पर्यावरणीय प्रभाव कम हुआ है

·        जेनरेशन जेड के 30% उत्तरदाताओं का कहना है कि उनके रोजगार और कॅरियर की यात्रा में वो टिकाऊपन (सस्टेनेबिलिटीपर प्रमुखता से विचार करते हैं

भारत, 23 मार्च, 2022 (GPN) — FedEx Express, जो FedEx Corp. (NYSE: FDX) की अनुषंगी और दुनिया की सबसे बड़ी एक्सप्रेस परिवहन कंपनी हैने जेनरेशन जेड (18-24 वर्षपर अपने  फ्यूचर इज नाउ‘ अध्ययनके निष्कर्षों का आज खुलासा किया।

आज सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप मेंभारत में दुनिया के युवाओं की संख्या का पाँचवां हिस्सा निवास करता है और इसके 1.3 बिलियन की आधी आबादी 25 वर्ष से कम उम्र वालों की है[1]।यह अध्ययन देश की युवा पीढ़ी की प्राथमिकताओं के बारे में बहुमूल्य अंतर्दृष्टि प्रदान करता है।

भविष्य पहले से कहीं अधिक गतिशील बनते जाने के साथपीढ़ियों द्वारा अपनाई जा रही नईनई तकनीकों के तरीके में बदलाव आया है और टिकाऊपन (सस्टेनेबिलिटीमें रूचि ने व्यवसाय एवं व्यक्तिगत जीवन शैलियों दोनों को प्रभावित किया है।

जेनरेशन जेड को लेकर यह बात विशेष तौर पर सच है। ‘फ्युचर इज नाउ‘ अध्ययन के अनुसारजेनरेशन जेड के 38% उत्तरदाताओं ने वाक्यांश ‘फ्युचर इज नाउ‘ का संबंध व्यवसायस्वास्थ्य सेवाशिक्षा एवं परिवहन में प्रौद्योगिकीय प्रगति के साथ, 33% ने टिकाऊ (सस्टेनेबलविकास के साथ, 13% ने रोबोटिक्स एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग में वृद्धि के साथ,10% ने मंगल ग्रह पर रहने के साथ और मात्र 6% ने हर चीज को उनके लिए वैयक्तिकृत होने की अपेक्षा के साथ जोड़ा।

इस अध्ययन के परिणाम और विशेष रूप से युवा आबादी की प्रतिक्रियाएंऐसी टिकाऊ प्रौद्योगिकियों के साथ प्रयोग करने की हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करती हैं जो हमारे ग्राहकों के लिए लाभकारी हों और उनके लक्ष्यों के अनुरूप हों। उद्योग में अग्रणी होने के नातेअगली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है और हम भविष्य की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए लगातार नवाचार करते हुए साहसिक कदम उठाते हैं“, भारत में FedEx Express के वाइस प्रेसिडेंटऑपरेशंसमोहम्मद सायेघ ने उक्त बातें कही

श्री सायेघ ने आगे कहा,”FedEx उन प्रौद्योगिकियों के आधुनिकीकरण का मुखर समर्थक है जो अगली पीढ़ी के परिवहन वाहनों और उपकरणों को बेहतर बनाती हैं।विश्व स्तर पर हम लास्ट माइल डिलीवरी के लिए ऑटोनोमस FedEx सेमडे बॉट रोक्सो™ का परीक्षण कर रहे हैंजिसे कार्बन उत्सर्जनयातायात भीड़ और ध्वनि प्रदूषण को कम करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

अध्ययन यह भी बताता है कि भविष्य के नियोक्ता के साथ काम करते समय जेनरेशन जेड क्या विचार करता है। जेनरेशन जेड के 30% उत्तरदाताओं ने कहा कि वे कार्य का चुनाव करते समय कंपनी के टिकाऊपन (सस्टेनेबिलिटीसंबंधी एजेंडे एवं व्यवसाय करने के उनके तरीके पर महत्वपूर्ण रूप से विचार करेंगेजबकि 20% ने प्रौद्योगिकी के अंगीकार एवं उपयोग को सबसे महत्वपूर्ण माना। दिलचस्प बात यह है किजेनरेशन जेड के लगभग 16% उत्तरदाताओं ने कहा कि वो भविष्य में नियोक्ताओं का चुनाव करते समय कंपनी

About the Author

Sachin Murdeshwar
Sachin Murdeshwar is a Sr.Journalist and Columnist in several Mainline Newspapers and Portals.He is an ardent traveller and likes to explore destinations to the core.

Be the first to comment on "फेडेक्स अध्ययन ने भारत के जेनरेशन जेड की शीर्ष प्राथमिकताओं का खुलासा किया"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*