आज दिनांक 20 सितंबर 2020: इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश

MUMBAI, 20 SEPTEMBER, 2020 (GPN) :  ⚜⚜

*ॐ श्रीगणेशाय नम:*
*शुभप्रभातम् जी*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश ..*

*आज दिनांक *

* 20 सितम्बर 2020*
*रविवार*
*नई दिल्ली अनुसार*

*शक सम्वत-* 1942
*विक्रम सम्वत-* 2077
*मास-* प्रथम आश्विन(अधिक)
*पक्ष-* शुक्लपक्ष
*तिथि-* चतुर्थी-26:28 तक
*पश्चात्-* पंचमी
*नक्षत्र-* स्वाति-22:51 तक
*पश्चात्-* विशाखा
*करण-* वणिज-16:01 तक
*पश्चात्-* विष्टि
*✨योग-* एन्द्र-11:36 तक
*✨पश्चात्-* वैधृति
*सूर्योदय-* 06:08
*सूर्यास्त-* 18:19
*चन्द्रोदय-* 09:03
*चन्द्रराशि-* तुला-दिनरात
*सूर्यायण-* दक्षिणायन
*गोल-* उत्तरगोल
*अभिजित-* 11:49 से 12:38
*राहुकाल-* 16:48 से 18:19
*ऋतु-* शरद
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष*

*_आज रविवार को प्रथम आश्विन (अधिक ) सुदी चतुर्थी 26:28 तक पश्चात् पंचमी शुरु , तृतीया तिथि का क्षय , विघ्नकारक भद्रा 16:04 से 26:28 तक , अधिका वैनायकी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत , रवि योग 22:51 तक , पण्डित श्रीराम शर्मा आचार्य जयन्ती , श्री नारायण गुरु समाधि दिवस (केरल) व रेलवे पुलिस बल (R.P.F.) स्थापना दिवस (20.09.1986 को सर्वप्रथम)।_*
*_कल सोमवार को प्रथम आश्विन (अधिक ) सुदी पंचमी 23:43 तक पश्चात् षष्ठी शुरु , यमघण्ट योग सूर्योदय से 20:49 तक , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 20:49 से सूर्योदय तक , सर्वदोषनाशक रवि योग 20:49 से , श्री उच्छंगराय नवलशंकर ढेबर जयन्ती , बायोस्फियर दिवस (कन्फर्म कर लें ) , शून्य उत्सर्जन दिवस (कन्फर्म कर लें ) , जागतिक अंधश्रद्धा निर्मूलन दिवस (कन्फर्म कर लें ) , अंतर्राष्ट्रीय शान्ति दिवस व विश्व अल्जाइमर दिवस ।_*

*आज की वाणी*

*सर्वार्थ – संभवो देहो*
*जनितः पोषितो यतः।*
*न तयोर्याति निर्वेशं*
*पित्रोर्मर्त्यः शतायुषा ॥*
*भावार्थ*
_सौ वर्ष की आयु प्राप्त करके भी माता-पिता के ऋण से उऋण नहीं हुआ जा सकता । वास्तव में जो शरीर धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति का प्रमुख साधन है, उसका निर्माण तथा पालन-पोषण जिनके द्वारा हुआ है, उनके ऋण से मुक्त होना कठिन ही नहीं, सर्वथा असम्भव है ।_

*20 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ*

1664 – अमेरिका में ‘समामेलन विरोधी कानून’ पारित किया।
1792 – फ्रांस ने प्रशिया को वाल्मी में हराया।
1830 – फिलाडेल्फिया में दासों द्वारा निर्मित उत्पाद के बहिष्कार का निर्णय लिया गया।
1831 – भाप से चलने वाली पहली बस बनाई गयी। 30 लोगों की क्षमता तथा अत्यंत धीमी गति से चलने वाली इस बस के अविष्कारक गोर्डन ब्रान्ज़ थे।
1839 – नीदललैंड के पहले रेल मार्ग एम्सटरडम से हार्लेम का उद्घाटन हुआ।
1854 – अलमा का युद्ध: क्रीमियाई युद्ध की पहली बड़ी लड़ाई में ब्रिटेन और फ्रांस के गठबंधन ने रूस को पराजित किया।
1857 – ब्रिटिश सैनिकों ने सिपाही विद्रोह के आंदोलनकारियों से छीनकर दिल्ली पर पुन: कब्जा किया।
1867 – ऑस्ट्रिया में हंग्री के विलय के पश्चात फ्रांसवा जोज़फ औपचारिक रुप से ऑस्ट्रिया हंग्री के सम्राट बने।
1878 – मद्रास (अब चेन्नई) का अखबार द हिंदू पहली बार जी.एस.एस अय्यर के संपादन में सप्ताहिकी के रूप में प्रकाशित हुआ।
1884 – सैन फ्रांसिस्को में ‘इच्ल राइट्स पार्टी’ का गठन किया गया।
1954 – आईबीएएम द्वारा विकसित फोरट्रान भाषा के पहले प्रोग्राम को कंप्यूटर पर चलाया गया।
1970 – रूसी प्रोब ने चांद के सतह से कुछ चट्टानें इकट्ठा की।
1973 – दुनिया के मशहूर बैटल ऑफ सस्केस में बिली जीन किंग ने जीत दर्ज की।
1982 – अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने अमेरिका, फ्रांस और इटली से शांति सैनिकों के बेरूत वापसी की घोषणा की।
1983 – एप्पल उपग्रह ने कार्य करना बंद किया।
1984 – लेबनान की राजधानी बेरूत में स्थित अमेरिकी दूतावास पर आत्मघाती हमला किया।
1985 – रेलवे सुरक्षा बल अधिनियम 1957 को संसोधित किया गया और सशस्त्र बल का दर्जा मिला।
1986 – सर्वप्रथम रेलवे सुरक्षा बल ने स्थापना दिवस मनाया।
1992 – फ्रांसीसी मतदाताओं ने मास्ट्रिच संधि को मंजूरी दी।
1995 – संयुक्त राज्य महासभा का 50वाँ अधिवेशन प्रारम्भ।
2000 – क्लिंटन दम्पत्ति ‘व्हाइट वाटर कांड’ के आरोपों से मुक्त।
2001 – अमेरिका ने 150 लड़ाकू विमान खाड़ी में उतारे।
2003 – संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक प्रस्ताव पारित कर इस्रायल से यासिर अराफ़ात की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा।
2004 – इंडोनेशिया में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए मतदान।
2006 – ब्रिटेन के रॉयल बॉटैनिक गार्डन्स के वैज्ञानिकों को 200 वर्ष पुराने बीज उगाने में कामयाबी मिली।
2006 – बहरीन में विश्व कन्नड़ संस्कृति सम्मेलन का आयोजन।
2006 – 15 वर्ष बाद ब्रूसेल्स में भारत महोत्सव का आयोजन पुन: प्रारम्भ।
2007 – अमेरिका के लुईसिआना में अपने श्वेत सहपाठी को प्रताड़ित करने के आरोप में सजा पाने वाले छह अश्वेत युवकों के समर्थन में 15000 से 20000 प्रदर्शनकारियों ने मार्च किया।
2009 – मराठी फ़िल्म ‘हरिशचन्द्राची फैक्ट्री’ को आस्कर अवार्ड्स की विदेशी फ़िल्म कैटिगरी में भारत की एंट्री के तौर पर चुना गया।
2019 – भारतीय सेना ने पूर्वी लद्दाख में चीन की सीमा पर एक बड़ा दुर्लभ अभ्यास ‘चांग थांग’ आयोजित किया।

*20 सितंबर को जन्मे व्यक्ति*

1547 – फ़ैज़ी – मध्यकालीन भारत का एक विद्वान् साहित्यकार और फ़ारसी के प्रसिद्ध कवि ।
1897 – नाना साहब परुलेकर- मराठी पत्रकार।
1911 – पण्डित श्रीराम शर्मा आचार्य भारत के एक युगदृष्टा मनीषी थे जिन्होंने अखिल विश्व गायत्री परिवार की स्थापना की।
1924 – ए. नागेश्वर राव – तेलुगु फ़िल्म अभिनेता और फ़िल्म निर्माता।
1948 – महेश भट्ट- प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता निर्देशक।

*20 सितंबर को हुए निधन*

1388 – दिल्ली के सुल्तान फिरोज शाह तुगलक तृतीय का निधन हुआ।
1819 – गोवा के वैज्ञानिक व क्रांतिकारी जोस कसटोडियो फारिया का निधन हुआ।
1927 – मोहम्मद बरकतउल्ला – भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे।
1928 – नारायण गुरु भारत के महान संत एवं समाजसुधारक थे।
1933 – अग्रणी थियोसोफिस्ट, महिला अधिकारों की समर्थक, लेखक, वक्ता एवं भारत-प्रेमी महिला डाक्टर एनी बेसेन्ट का निधन हुआ।
1942 – कनकलता बरुआ- भारतीय महिला स्वतंत्रता सेनानी।
1997 – अनूप कुमार हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता थे।
1999 – राजकुमारी- तमिल सिनेमा की स्वप्न सुंदरी नाम से विख्यात अभिनेत्री। उनकी फ़िल्म हरिदास 114 सप्ताह तक चेन्नई के सिनेमाघर में चलती रही थी।
1999 – रईसा गोर्बाच्योव का निधन।
2007 – फ़्राँस की सबसे वृद्ध महिला सिमोन कैपोन की 113 की अवस्‍था में मृत्‍यु हो गई।
2009 – प्रभा खेतान – हिन्दी भाषा की लब्ध प्रतिष्ठित उपन्यासकार, कवयित्री तथा नारीवादी चिंतक तथा समाज सेविका।
2012 – दिनेश ठाकुर – रंगमंच के प्रसिद्ध कलाकार और निर्देशक थे।
2015 – जगमोहन डालमिया बीसीसीआई के अध्यक्ष और व्यापारी थे।
2017 – शकीला – हिन्दी सिनेमा में सन 1950-60 की प्रसिद्ध अभिनेत्री थीं।
2019 – रॉबर्ट स्किनर बॉयड – एक अमेरिकी पत्रकार थे।

*20 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव*

पण्डित श्रीराम शर्मा आचार्य जयन्ती।
श्री नारायण गुरु समाधि दिवस (केरल)।
रेलवे पुलिस बल (R.P.F.) स्थापना दिवस (20.09.1986 को सर्वप्रथम)।

*कृपया ध्यान दें जी*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।*

आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।

⚜⚜ ⚜⚜

About the Author

Sachin Murdeshwar
Sachin Murdeshwar is a Sr.Journalist and Columnist in several Mainline Newspapers and Portals.He is an ardent traveller and likes to explore destinations to the core.

Be the first to comment on "आज दिनांक 20 सितंबर 2020: इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*