आज दिनांक 10 अगस्त 2020: इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश

MUMBAI, 10 AUGUST, 2020 (GPN):

⚜⚜
*ॐ श्रीगणेशाय नम:*
*शुभप्रभातम् जी*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश ..*

*आज दिनांक *

* 10 अगस्त 2020*
*सोमवार*
*नई दिल्ली अनुसार*

*शक सम्वत-* 1942
*विक्रम सम्वत-* 2077
*मास-* भाद्रपद
*पक्ष-* कृष्णपक्ष
*तिथि-* षष्ठी-06:45 तक
*पश्चात्-* सप्तमी
*नक्षत्र-* अश्विनी – 22:06 तक
*पश्चात्-* भरणी
*करण-* वणिज – 06:45 तक
*पश्चात्-* विष्टि
*✨योग-* शूल – 07:41 तक
*✨पश्चात्-* गण्ड
*सूर्योदय-* 05:47
*सूर्यास्त-* 19:04
*चन्द्रोदय-* 23:07
*चन्द्रराशि-* मेष – दिनरात
*सूर्यायण-* दक्षिणायन
*गोल-* उत्तरगोल
*अभिजित-* 11:59 से 12:52
*राहुकाल-* 07:27 से 09:06
*ऋतु-* वर्षा
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष*

*_आज सोमवार को भाद्रपद बदी षष्ठी 06:45 तक पश्चात् सप्तमी शुरु , षष्ठी तिथि वृद्धि , श्री शीतला सप्तमी व्रत , बुध आश्लेषा नक्षत्र में 19:50 पर , मूल संज्ञक नक्षत्र 22:06 तक , सर्वदोषनाशक रवि योग 22:06 तक , कुमार योग , विघ्नकारक भद्रा 06:43 से 19:55 तक , महाकाल स्वारी (उज्जैन ) , भगवान शान्तिनाथ गर्भ कल्याणक ( जैन , भाद्रपद कृष्ण सप्तमी कल मंगलवार को श्रेष्ठ ) , श्री वी. वी. गिरि जयन्ती , श्री हेमन्त सोरेन जन्म दिवस , डेंगू निरोधक (रोकथाम) दिवस , विश्व सिंह / शेर दिवस (World Lion Day ) व विश्व जैव ईंधन दिवस ।_*
*_कल मंगलवार को भाद्रपद बदी सप्तमी 09:09 तक पश्चात् अष्टमी शुरु , श्री कृष्ण जन्माष्टमी व्रत स्मार्त ( गृहस्थी ) , मन्वादि , मन्त्रादि , श्री कालाष्टमी , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / ज्वालामुखी योग 24:57 से , भगवान शान्तिनाथ गर्भकल्याणक (जैन , भाद्रपद कृष्ण सप्तमी ) , संत ज्ञानेश्वर जयन्ती (भाद्रपद कृष्ण अष्टमी , कल बुधवार को श्रेष्ठ ) , गुरू जम्भेश्वर जयन्ती (भाद्रपद कृष्ण अष्टमी , कल बुधवार को श्रेष्ठ ) व महान स्वतन्त्रता सेनानी श्री खुदीराम बोस शहीदी दिवस ।_*

*आज की वाणी*

*चिन्तनीया हि विपदाम्*
*आदावेव प्रतिक्रिया ।*
*न कूपखननं युक्तं*
*प्रदीप्तम् वह्निना गृहे॥*
*भावार्थ *
_जिस प्रकार घर में आग लग जाने पर कुँआ खोदना आरम्भ करना युक्तिपूर्ण (सही) कार्य नहीं है अपितु पहले से तैयार कुएँ के पानी से तत्काल आग को बुझाने की सामर्थ्य रखना ही बुद्धिमानी है, उसी प्रकार से विपत्ति के आने से पहले ही विपत्ति से उबरने की तैयारी रखनी चाहिए। (किसी भी प्रकार की विपत्ति से निबटने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।)_

*10 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ*

612 ईसापूर्व – असीरियाई सम्राज्य के राजा शिनशारिसकुन की हत्या हुई, निनेवह नगर का पतन हुआ।
1500 – पुर्तगाली समुद्र जहाज के कैप्टन डियागो डियाज मैडागास्कर को देखने वाले पहले यूरोपीय बने।
1511 – पुर्तगाजी सैनिकों ने मलेशियाई राज्य मलक्का के एक हिस्से पर कब्जा किया।
1664 – ओटोमन सम्राज्य और आॅस्ट्रिया ने शांति के लिए वसवार की संधि पर हस्ताक्षर किए।
1675 – इंग्लैड के राजा चार्ल्स ने ग्रीनविच वेघशाला की आधारशिला रखी।
1678 – हालैंड और फ्रांस के बीच निजम्गेन शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
1741 – कोलहेल की लड़ाई: त्रावणकोर के राजा ने डच ईस्ट इंडिया कंपनी के नौसैनिक अभियान को हराया।
1755 – अकादमी का निष्कासन फंड़ी अभियान की खाड़ी के साथ शुरू किया गया।
1759 – कर्लोस तृतीय स्पेन का सम्राट बना।
1776 – अमेरिकी स्वतंत्रता की घोषणा करने वाले दस्तावेज की प्रति औपचारिक रूप से लंदन पहुंचे।
1787 – तुर्की ने रूस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1793 – पेरिस में लूव्र संग्रहालय का उद्घाटन हुआ। 200 साल पुराने पश्चिमी कला इतिहास इस संग्रहालय में दर्ज है और इनमें से एक है मोनालीसा।
1808 – कार्ल वॉन डोबेलेन के अंतर्गत सैनिकों ने काहोजोकी में एक रूसी हमले को हराया।
1809 – इक्वाडोर ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की।
1821 – मिसौरी अमेरिका का 24वां राज्य बना।
1822 – सीरिया में विनाशकारी भूकंप से 20,000 लोगों की मौत हुई।
1826 – पहली काउस्ज़ रेगुटा यूनाइटेड किंगडम में आइल ऑफ विट पर आयोजित की गयी।
1829 – फिनसेराहॉर्न की पहली चढ़ाई की गयी, बर्नानी आल्प्स की सर्वोच्च शिखर है।
1831 – कैरेबियाई द्वीप समूह बारबाडोस में चक्रवाती तूफान से डेढ़ हजार लोगों की मौत हुई।
1846 – अमेरिकी कांग्रेस ने स्मिथसोनिया इंस्टीट्यूट स्थापित करने के विधेयक को मंजूरी दी।
1877 – बिग होल नदी: कर्नल जॉन गिबोन नेज-पेर्स ने इंडियनों की हत्या करवाई।
1920 – प्रथम विश्व युद्ध में पराजित होने के बाद उसमानी शासन ने सीवरेस समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1926 – इटली और स्पेन के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
1939 – डिर्क जन डे गेयर नीदरलैंड के प्रधान मंत्री बने।
1945 – द्वितीय विश्व युद्ध में जापान की पराजय के बाद कोरिया का उत्तरी भाग रुस की लाल सेना के अधिकार में चला गया और कुछ दिनों बाद कोरिया का दक्षिणी भाग अमरीका के अधिकार में चला गया।
1962 – बच्‍चों के च‍हेता स्‍पाइडरमैन कॉमिक बुक अमेजिंग फैंटेसी में नजर आया था।
1966 – अमरीका के अंतरिक्ष अधिकारियों ने केप केनेडी से अंतरिक्ष में रॉकेट उतारने की लिए उपयुक्त स्थान का चित्र लेने हेतु पहला अंतरिक्ष यान भेजा। जो 29 अक्तूबर को चंद्रमा पर दुर्घटनाग्रस्त होकर तबाह हो गया।
1979 – उपग्रह एसएलवी-3 का प्रक्षेपण किया गया।
1990 – पंद्रह महीने की यात्रा के बाद मगैलन अंतरिक्ष यान शुक्र पर पहुंचा था। शुक्र पर उतरने से पहले कुछ देर तक के लिए उसका संपर्क कैलिफ़ोर्निया स्थित संचालन केंद्र से टूट गया था।
1999 – चेचेन्या में इस्लामिक भूरा ने दागिस्तान को स्वतंत्र घोषित किया।
2000 – श्रीलंका में सिरीमावो भंडारनायके का प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा, आर. विक्रमानयके श्रीलंका के नये प्रधानमंत्री नियुक्त, जिनेवा में आत्मनिर्णय के अधिकार पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन।
2001 – अमेरिकी प्रक्षेपास्त्र प्रणाली को रूस का सशर्त समर्थन।
2003 – यूरी मालेनचेंको पहले ऐसे व्यक्ति बने जिन्होंने अंतरिक्ष में शादी रचाई थी।
2003 – इंग्लैंड में अब तक का सबसे अधिक तापमान 38.5 डिग्री सेलसियस रिकॉर्ड किया गया।
2004 – संयुक्त राष्ट्र और सूडान के बीच दारफुर कार्ययोजना पर हस्ताक्षर।
2006 – तमिल विद्रोहियों पर फ़ौजी कार्रवाई में श्रीलंका में 50 नागरिक मारे गये।
2008 – अमरनाथ ज़मीन सुलझाने के लिए सर्वदलीय प्रतिनीधिमण्डल की बैठक में उच्च न्यायालय के वर्ष 2005 के आदेश को लागू करने पर सहमति बनी।
2008 – चेन्नई के एक लैब में एंटी एड्स बैक्सीन का सफल परीक्षण किया गया।
2019 – रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह ने एकल पुरुष सरकारी कर्मचारियों के लिए चाइल्‍ड केयर लीव (सीसीएल) के लाभों में विस्तार और रक्षा बलों की महिला अधिकारियों के मामले में सीसीएल प्रावधानों में कुछ और छूट देने को स्‍वीकृति दी ।
2019 – उत्तर प्रदेश के “वृक्षारोपण महाकुंभ” अभियान ने 22 करोड़ से अधिक पौधे लगाने के बाद विश्व रिकॉर्ड बनाया।

*10 अगस्त को जन्मे व्यक्ति*

1860 – विष्णुनारायण भातखंडे – ‘हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत’ के विद्वान ।
1894 – वी. वी. गिरि भारत के चौथे राष्ट्रपति।
1916 – प्रेम अदीब – भारतीय सिनेमा के अभिनेता थे।
1931 – किरीट जोशी एक भारतीय दार्शनिक थे व श्री अरबिंदो और मीरा अल्फसा के शिष्य।
1938 – फतेह सिंह राठौर एक भारतीय बाघ संरक्षणवादी थे।
1963 – चंबल के बीहड़ो से सियासी गलियारों तक पहूंचने वाली फूलन देवी।
1975 – हेमन्त सोरेन भारतीय राज्य झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके ।

*10 अगस्त को हुए निधन*

1977 – श्यामलाल गुप्त ‘पार्षद’, झण्डा गीत के रचयिता , भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के एक सेनानी, पत्रकार, समाजसेवी एवं अध्यापक थे। ।
1980 – सरस्वती देवी – भारत की पहली महिला संगीतकार थीं।
1995 -हरिशंकर परसाई, प्रसिद्ध लेखक और व्यंग्यकार ।
1999 – पद्म भूषण आचार्य बलदेव उपाध्याय, भारतीय संस्कृत विद्वान।
2015 – सुनील दास भारतीय अभिव्यंजनावादी चित्रकार थे।
2019 – प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी दयानिधि नायक का निधन हो गया।

*10 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव*

श्री वी. वी. गिरि का जयन्ती।
श्री हेमन्त सोरेन जन्म दिवस।
डेंगू निरोधक (रोकथाम) दिवस ।
विश्व सिंह / शेर दिवस (World Lion Day)।
विश्व जैव ईंधन दिवस ।

*कृपया ध्यान दें जी*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।*

आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।

⚜⚜ ⚜⚜

About the Author

Sachin Murdeshwar
Sachin Murdeshwar is a Sr.Journalist and Columnist in several Mainline Newspapers and Portals.He is an ardent traveller and likes to explore destinations to the core.

Be the first to comment on "आज दिनांक 10 अगस्त 2020: इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*