~रोज़ाना 1 लाख रु. तक के नकद पुरस्कार जीतने का मौका पाएं। 1 अक्टूबर से 25 अक्टूबर,22 तक हर रोज़ 125 विजेता~
मुंबई, 13 अक्टूबर, 2022 (GPN): गोदरेज एंड बॉयस ने इस त्योहारी सीजन में एक अनूठा उपभोक्ता ऑफर पेश किया है। उनके संरक्षक अब हर रोज़ 1 लाख रुपये का नकद पुरस्कार जीत सकते हैं!
गोदरेज एंड बॉयस के तत्वावधान में हर त्योहारी मौसम में, गोदरेज एप्लायंसेज, गोदरेज सिक्योरिटी सॉल्यूशंस, गोदरेज लॉक्स और गोदरेज इंटेरियो जैसे विभिन्न ब्रांड आकर्षक छूट, कैशबैक प्रोत्साहन व अन्य प्रदान करने के लिए जाने जाते हैं। इस वर्ष, गोदरेज समूह की प्रमुख कंपनी, गोदरेज एंड बॉयस अपनी 125वीं वर्षगांठ मना रही है और इसके द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि उपभोक्ताओं के लिए यह त्योहारी उत्सव भव्य हो। उपभोक्ताओं के लिए न केवल आकर्षक ऑफ़र्स के साथ नए-नए उत्पादों की रेंज से खरीदारी करने का विकल्प उपलब्ध होगा, बल्कि उन्हें लकी ड्रॉ में भाग लेकर हर रोज़ 1 लाख रुपये तक का नकद पुरस्कार जीतने का भी मौका होगा। रोज़ाना, 125 भाग्यशाली प्रविष्टियां 1 लाख रुपये तक का नकद पुरस्कार जीत सकेंगी। यह ऑफर 25 अक्टूबर 2022 तक मान्य है।
उपभोक्ता इस लकी ड्रा में दो आसान चरणों के जरिए भाग ले सकते हैं:
चरण 1 – अपनी खरीदारी के विवरण के साथ https://www.godrej.com/125-
चरण 2 – 125 भाग्यशाली विजेताओं की घोषणा 25 अक्टूबर 2022 तक हर रोज़ रात 8 बजे वेबसाइट पर की जाएगी। विजेताओं को नकद पुरस्कार प्राप्त करने से पहले खरीदारी को वैधांकित और सत्यापित करना होगा।
अभियान पर टिप्पणी करते हुए, गोदरेज एंड बॉयस के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और ब्रांड एवं स्ट्रैटेजिक इनसाइट्स के प्रमुख, मेहरनोश पीठावाला बताते हैं, “गोदरेज एंड बॉयस में हमारा उद्देश्य ऐसे अनुभव प्रदान करना है जिससे ग्राहकों का जुड़ाव हो और निष्ठा का निर्माण हो। इस ऐतिहासिक 125वें वर्ष पर हम अपने उत्सवों को अपने उपभोक्ताओं तक पहुंचाना चाहते थे। महामारी के बाद बाजार खुलने के साथ, हम निश्चित रूप से इस त्योहारी सीजन में दोबारा उसी पारंपरिक उत्साह को देख रहे हैं। इस ऑफर के साथ, हम गोदरेज अप्लायंसेज, गोदरेज लॉक्स, गोदरेज सिक्योरिटी सॉल्यूशंस और गोदरेज इंटीरियो द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली हमारी पेशकशों में अधिक से अधिक श्रेणी जागरूकता और आत्मीयता का निर्माण करने की उम्मीद करते हैं।
125 वर्षों से अधिक समय से ग्राहकों की आंतरिक समझ के साथ, गोदरेज एंड बॉयस पीढ़ियों के लिए अग्रणी प्रगति के उद्देश्य से उत्पादों और समाधानों का लगातार नवाचार और निर्माण कर रहा है।
ऑफर के बारे में और अधिक जानकारी नीचे प्राप्त करें:
वेबसाइट: https://www.godrej.com/125-
इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/p/
फेसबुक: https://fb.watch/f_C9fixp2U/
Be the first to comment on "गोदरेज एंड बॉयस ने उपभोक्ताओं के लिए आकर्षक ऑफर्स के साथ अपने 125वें वर्ष और त्योहारी सीजन का जश्न मनाया!"