आज दिनांक 18 सितंबर 2020: इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश

MUMBAI, 18 SEPTEMBER, 2020 (GPN) :  ⚜⚜

*ॐ श्रीगणेशाय नम:*
*शुभप्रभातम् जी*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश ..*

*आज दिनांक *

* 18 सितम्बर 2020*
*शुक्रवार*
*नई दिल्ली अनुसार*

*शक सम्वत-* 1942
*विक्रम सम्वत-* 2077
*मास-* प्रथम आश्विन(अधिक)
*पक्ष-* शुक्लपक्ष
*तिथि-* प्रतिपदा-12:52 तक
*पश्चात्-* द्वितीया
*नक्षत्र-* उत्तराफाल्गुनी-07:10 तक
*पश्चात्-* हस्त
*करण-* बव.-12:52 तक
*पश्चात्-* बालव
*✨योग-* शुक्ल-19:41 तक
*✨पश्चात्-* ब्रह्म
*सूर्योदय-* 06:07
*सूर्यास्त-* 18:22
*चन्द्रोदय-* 06:47
*चन्द्रराशि-* कन्या-दिनरात
*सूर्यायण-* दक्षिणायन
*गोल-* उत्तरगोल
*अभिजित-* 11:50 से 12:39
*राहुकाल-* 10:43 से 12:14
*ऋतु-* शरद
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष*

*_आज शुक्रवार को प्रथम आश्विन (अधिक ) सुदी प्रतिपदा 12:52 तक पश्चात् द्वितीया शुरु , आश्विन अधिक (मल / पुरूषोत्तम ) माह शुक्लपक्ष प्रारम्भ , चन्द्रदर्शन शुभ , महापात 21:48 से 25:44 , उत्तर शृंगोन्नति , गुरु श्री अंगददेव गुरयाई दिवस (नानकशाही) , श्री मदनलाल ढींगरा जयन्ती , भगवान दास (भारतरत्न सम्मानित स्वतन्त्रता सेनानी) स्मृति दिवस , श्री रवि एस नाइक जन्म दिवस , हास्य कवि काका हाथरसी जन्म दिवस / स्मृति दिवस (दोनों आज) राजा शंकरशाह रघुनाथ बलिदान दिवस , विश्व जल निगरानी दिवस (World Water Monitoring Day) व PARK(ing) Day (third Friday of September)._*
*_कल शनिवार को प्रथम आश्विन (अधिक ) सुदी द्वितीया 09:11 तक पश्चात् तृतीया 29:40 तक , गुरु पूर्वाषाढ़ा (4) में 18:10 पर , द्विपुष्कर योग सूर्योदय से 09:11 तक , सफर (मुस्लिम) माह प्रारम्भ , श्री बलवंतराय मेहता स्मृति दिवस , श्री पी शीलू एओ ( P. Shilu Ao ) स्मृति दिवस , अन्तरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स जन्म दिवस , अन्तर्राष्ट्रीय लाल पांडा दिवस ( सितम्बर का तीसरा शनिवार ) , विश्व सफाई दिवस ( सितम्बर का तीसरा शनिवार ) , राष्ट्रीय सफाई दिवस ( यू. एस. , सितम्बर का तीसरा शनिवार ) व International Talk Like a Pirate Day._*

*आज की वाणी*

*विद्यां ददाति विनयं*
*विनयाद् याति पात्रताम् ।*
*पात्रत्वात् धनमाप्नोति*
*धनात् धर्मं ततः सुखम् ॥*
*अर्थात्*
_विद्या विनय देती है , विनय से पात्रता होती है , पात्रता से धन होता है , धन से धर्म , और धर्म से सुख प्राप्त होता है ।_

*18 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ*

1180 – फिलिप अगुस्टस फ्रांस का राजा बने।
1502 – अपनी चौथी और अंतिम यात्रा में क्रिस्टोफर कोलंबस कोस्टा रीका पहुंचा।
1615 – इंग्लैंड के राजा जेम्स प्रथम के एंबेसडर थामस रॉ जहाँगीर से मिलने सूरत पहुँचा।
1635 – फर्डिनैंड द्वितीय ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1739 – तुर्की तथा ऑस्ट्रिया ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1803 – अंग्रेजों ने ओडिशा के पुरी पर कब्ज़ा किया।
1809 – लंदन में रॉयल ऑपेरा हाउस खुला।
1810 – चिली ने स्पेन से स्वतंत्र होने की घोषणा की।
1812 – मॉस्को में लगी आग से शहर का 75 फीसदी हिस्सा जलकर खाक हुआ, 12 हजार लोग मारे गए।
1842 – पिट्सबर्ग पोस्ट-गैजेट का पहला संस्करण प्रकाशित किया गया।
1851- न्यूयार्क टाइम्स अख़बार ने प्रकाशन शुरू किया।
1905 – नीदरलैंड के रोटरडम शहर में विद्युत ट्रामलाइन की शुरुआत हुई।
1919 – हालैंड में महिलाओं को मतदान का अधिकार प्राप्त हुआ।
1922 -हंगरी लीग ऑफ नेशंस में शामिल हुआ।
1926 – अमेरिका के मियामी में चक्रवाती तूफान से 250 लोगों की मौत।
1931 – जापान की सेना ने पूर्वोत्तरी चीन में स्थित मन्चूरी के क्षेत्र पर क़ब्ज़ा कर लिया। यह क़ब्ज़ा चीन और जापान के बीच दूसरे युद्ध का कारण बना।
1947 – अमेरिका में वायु सेना का गठन हुआ।
1947 – राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम पारित हुआ।
1961 – तत्कालीन सोवियत संघ ने नोवाया जेमल्या में परमाणु परीक्षण किया।
1967 – नागालैंड ने अंग्रेज़ी को आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया।
1976 – ब्राज़ील के प्रसिद्ध फ़ुटबाल खिलाड़ी रोनाल्डो का जन्म हुआ। जिनका पूरा नाम रोनाल्डो रुइस नेज़रियो डेलीमा है।
1986 – मुम्बई से पहली बार महिला चालकों ने जेट विमान बम्बई से गोआ के बीच उड़ाया।
1987 – अमरीका के राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने आज ही के दिन ये घोषणा की थी कि आने वाले कुछ सालों में 1000 परमाणु मिसाइलें ख़त्म कर दी जायेगीं।
1988 – बर्मा ने अपना संविधान रद्द किया।
1986 – मुम्बई से पहली बार महिला चालकों ने जेट विमान उड़ाया।
1997 – संयुक्त राष्ट्र अमेरिका ने ‘होलोग’ नाम से भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1997 – ओज़ोन परत की रक्षा के लिए 100 देशों ने सन् 2015 तक मिथाइल ब्रोमाइड का उत्पादन बन्द करने का निश्चय किया।
1998 – सं.रा. अमेरिका के ऊपर संयुक्त राष्ट्र का 1 अरब डॉलर बकाये की घोषणा।
2003 – ढाका-अगरतला के बीच बस सेवा शुरू हुई।
2006 – रूसी राकेट सोयूज अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना।
2006 – संयुक्त राष्ट्र महासचिव पद की दौड़ में अफ़ग़ानिस्तान के पूर्व वित्तमंत्री अशरफ़ गनी शामिल।
2007 – कनाडा में 1960 के दशक में जीवाश्‍म की खोज से तहलका मचाने वाले भारतीय जियोलॉजिस्‍ट जी.बी. मिश्रा को विशेष सम्‍मान से नवाजा गया।
2008- शोभना भरतीय एच.टी. मीडिया की अध्यक्ष नियुक्त हुई।
2009 – सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कम्पनी एच. सी. एल. के संस्थापक अध्यक्ष शिव नायर को ब्रिटेन के ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट बिजनेस पर्सन ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
2009 – भारत ने लद्दाख क्षेत्र में अपनी एक और हवाई पट्टी खोली।
2019 – भारतीय डाक विभाग ने बोसनिया-हर्जेगोविना, ब्राजील, इक्‍वाडोर, कजाखस्‍तान, लिथुआनिया और उत्‍तर मैसेडोनिया के लिए अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍पीड पोस्‍ट-ई एम एस को शुरू करने की घोषणा की।
2019 – लाइबेरिया की राजधानी मोनरोविया के निकट उपनगरीय इलाके के एक आवासीय विद्यालय में आग लग जाने से 23 बच्‍चों की मौत हो गई।
2019 – भारत ने कम दूरी तक मार करने वाली वंशी मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

*18 सितंबर को जन्मे व्यक्ति*

1883 – मदनलाल धींगड़ा- भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के अप्रतिम क्रान्तिकारी थे।
1900 – शिवसागर रामगुलाम – मॉरीशस के प्रथम मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री एवं छठे गवर्नर-जनरल थे।
1906 – हास्‍य रचनाओं के प्रसिद्ध भारतीय महाकवि काका हाथरसी का जन्‍म हुआ।
1931 – श्रीकांत वर्मा – हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध कथाकार, गीतकार, समीक्षक और राजनीतिज्ञ।
1946 – रवि एस नाइक भारत के गोवा में एक पूर्व मुख्यमंत्री ।
1950 – अभिनेत्री शबाना आजमी का हैदराबाद में जन्‍म हुआ।
1979 – विनय राय, भारतीय अभिनेता ।
1983 – सनाया ईरानी, भारतीय अभिनेत्री ।
1989 – भारत की मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी अश्विनी पोनप्पा का जन्म हुआ। इन्होंने दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में ज्वाला गट्टा के साथ महिला डबल्स खिताब जीता।

*18 सितंबर को हुए निधन*

1899 – राजनारायण बोस – बांग्ला भाषा के प्रसिद्ध लेखक और बंगाली पुनर्जागरण के चिंतकों में से एक थे।
1930 – जोसेफ़ बैपटिस्टा – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा अधिवक्ता।
1953 – असित सेन – हिंदी फ़िल्मों के हास्य अभिनेता थे।
1957 – सारंगधर दास – स्वतंत्रता सेनानी थे।
1958 – भगवान दास – ‘भारत रत्न’ सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, समाज सेवी और शिक्षा शास्त्री।
1961 – डैग हैमरस्क्जोंल्ड – संयुक्त राष्ट्र के दूसरे महासचिव थे।
1992 – मुहम्मद हिदायतुल्लाह – भारत के पहले मुस्लिम मुख्य न्यायाधीश व पूर्व उपराष्ट्रपति।
1995 – काका हाथरसी – भारतीय हास्य कवि।
2002 – शिवाजी सावंत – मराठी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार।
2019 – हॉरर फिल्मों को नई दिशा देने वाले श्याम रामसे का निधन।

*18 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव*

गुरु श्री अंगददेव गुरयाई दिवस (नानकशाही)।
श्री मदनलाल ढींगरा जयन्ती ।
भगवान दास (भारतरत्न सम्मानित स्वतन्त्रता सेनानी) स्मृति दिवस ।
श्री रवि एस नाइक जन्म दिवस।
हास्य कवि काका हाथरसी जन्म दिवस / स्मृति दिवस (दोनों आज) ।
PARK(ing) Day (third Friday of September).

*कृपया ध्यान दें जी*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।*

आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।

⚜⚜ ⚜⚜

About the Author

Sachin Murdeshwar
Sachin Murdeshwar is a Sr.Journalist and Columnist in several Mainline Newspapers and Portals.He is an ardent traveller and likes to explore destinations to the core.

Be the first to comment on "आज दिनांक 18 सितंबर 2020: इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*