आज दिनांक 12 सितंबर 2020: इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश

MUMBAI, 12 SEPTEMBER, 2020 (GPN):

⚜⚜
*ॐ श्रीगणेशाय नम:*
*शुभप्रभातम् जी*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश ..*

*आज दिनांक *

* 12 सितम्बर 2020*
*शनिवार*
*नई दिल्ली अनुसार*

*शक सम्वत-* 1942
*विक्रम सम्वत-* 2077
*मास-* प्रथम आश्विन
*पक्ष-* कृष्णपक्ष
*तिथि-* दशमी-28:15 तक
*पश्चात्-* एकादशी
*नक्षत्र-* आद्रा-16:24 तक
*पश्चात्-* पुनर्वसु
*करण-* वणिज-16:25 तक
*पश्चात्-* विष्टि
*✨योग-* व्यतीपात-17:33 तक
*✨पश्चात्-* वरियान
*सूर्योदय-* 06:04
*सूर्यास्त-* 18:29
*चन्द्रोदय-* 25:18
*चन्द्रराशि-* मिथुन-दिनरात
*सूर्यायण-* दक्षिणायन
*गोल-* उत्तरगोल
*अभिजित-* 11:52 से 12:41
*राहुकाल-* 09:10 से 10:43
*ऋतु-* शरद
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष*

*_आज शनिवार को प्रथम आश्विन बदी दशमी 28:15 तक पश्चात् एकादशी शुरु , दशमी का श्राद्ध , विघ्नकारक भद्रा 16:18 से 28:15 तक , श्री शांता कुमार जन्म दिवस , श्री हितेंद्र कन्हैयालाल देसाई पुण्य दिवस , गुरू श्री नानकदेव जी ज्योति ज्योत ( प्राचीन परम्परानुसार ) , विनायक लक्ष्मण भावे स्मृति दिवस , विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस ( सितंबर के दूसरे शनिवार को )।_*
*_कल रविवार को प्रथम आश्विन बदी एकादशी 27:18 तक पश्चात् द्वादशी शुरु , एकादशी का श्राद्ध , इन्दिरा एकादशी व्रत ( सभी के लिए ) , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 16:33 से , रवि पुष्य योग , सूर्य उत्तरफाल्गुनी नक्षत्र में 09:01 पर , गुरु मार्गी 06:12 पर , अल्पवृष्टि योग , श्री ब्रह्मानंद लोधी स्मृति दिवस , मेजर रामास्वामी परमेश्वरन जन्म दिवस व विश्व भाईचारा एवं क्षमादान दिवस ( 14 सितम्बर का भी वर्णन )।_*

*आज की वाणी*

*हे जिह्वे! कटुकस्नेहे!*
*मधुरं किं न भाषसे?*
*मधुरं वद कल्याणि!*
*लोकोऽयं मधुरप्रियः।*
चाणक्यनीति,३.१३२.
*भावार्थ*
_अरी कड़वी चीजों से प्यार करने वाली जिह्वा,तू मीठा क्यों नही बोलती ? हे कल्याणि ! मीठा बोल । यह संसार मधुरप्रिय है! (–उसे मीठी चीजें अच्छी लगती हैं)।_

*12 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ*

1217 – फ्रांसीसी सम्राट लुइस ने ब्रिटेन के महाराज हेनरी तृतीय से शांति समझौता किया।
1398 – तैमूर लंग सिंधु नदी के तट पर पहुंचा।
1635 – स्वीडन और पोलैंड ने संघर्ष विराम संधि पर हस्ताक्षर किये।
1703 – सम्राट लियोपोल्ड को स्पेनिश विरासत से हटाया गया।
1720 – होउनेबीक के ईसाक ने डच पेंशन सलाहकार का चुनाव किया।
1722 – फारसी में बाकू और डर्बेन्ट पर रूसी सैनिकों ने कब्जा किया।
1758 – फ्रांसीसी खगोलविद चार्ल्स मेसियर ने क्रैब नेबुला को गलत तरीके से पहचानते हुए अपने मेसियर कैटलॉग शुरू किया।
1786 – लॉर्ड कॉर्नवॉलिस भारत का गर्वनर जनरल बना।
1814 – 1812 के युद्ध के दौरान उत्तर प्वाइंट की लड़ाई बाल्टीमोर के पास लड़ी गयी।
1848 – स्विट्जरलैंड संघीय राज्य बना।
1873 – पहला व्यवहारिक टाइपराइटर ग्राहकों को बेचा गया।
1909 – जर्मन रसायशास्त्री​ र्फिट्स हॉफमैन ने सिंथेटिक रबर का पेटेंट हासिल किया।
1923 – ब्रिटेन ने दक्षिण रोडेशिया (वर्तमान जिम्बाब्वे) की सत्ता ब्रिटिश साउथ अफ्रीका कॉरपोरेशन से अपने हाथ में ली।
1928 – फ्लोरिडा में भीषण तूफान से 6000 लोगों की मौत हुई।
1944 – अमेरिकी सेना ने पहली बार जर्मनी में प्रवेश किया।
1948 – पाकिस्तान के नेता मोहम्मद अली जिन्ना के निधन के एक दिन बाद भारतीय सेना ने हैदराबाद राज्य के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू किया।
1953 – अमेरिका के 35वें राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी ने जैकलीन बुविये से शादी रचाई।
1959 – तत्कालीन सोवियत संघ का रॉकेट ‘लूना 2’ चांद पर पहुंचा।
1966 – भारतीय तैराक मिहिर सेन ने डार्डानेलेस जलडमरूमध्य को तैर कर पार किया।
1968 – अल्बानिया ने खुद को वारसा संधि से अलग करने की घोषणा की।
1987 – इथियोपिया ने अपना संविधान अपनाया।
1990 – पूर्व और पश्चिम जर्मनी को एकीकृत करने के लिए अमेरिका , इंग्लैण्ड , फ्रांस , सोवियत संघ , पूर्व व पश्चिम जर्मनी ने समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1991 – अंतरिक्ष शटल STS 48 (डिस्कवरी 14) का प्रक्षेपण।
1997 – 43.5 करोड़ मील लम्बी यात्रा के उपरांत ‘मार्स ग्लोबल सर्वेयर’ यान मंगल की कक्षा में पहुँचा, संयुक्त राष्ट्र के कार्यों की वार्षिक रिपोर्ट में 48 वर्षों बाद कश्मीर का ज़िक्र पहली बार नहीं किया गया।
1998 – कुआलालंपुर में 16वें राष्ट्रमंडल खेलों का शुभारम्भ।
2000 – न्यूयार्क में अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद सम्मेलन प्रारम, उत्तर-पश्चिम अंतर्राष्ट्रीय समुद्री मार्ग से लिए एक महत्त्वपूर्ण समझौते पर भारत, ईरान एवं रूस के बीच समझौता।
2001 – अमेरिका ने आतंकवाद के ख़िलाफ़ जंग का ऐलान किया।
2002 – नेपाल में माओवादियों ने संघर्ष विराम का प्रस्ताव रखा, ताईवान की संयुक्त राष्ट्र सदस्यता की कोशिश नाकाम।
2004 – उत्तर कोरिया ने अपना परमाणु कार्यक्रम जारी रखने का निर्णय लिया।
2006 – पाकिस्तान को F-16 लड़ाकू विमान सौदे में रियायत देने की संयुक्त राज्य अमेरिका ने घोषणा की।
2006 – सीरिया की राजधानी दमिश्क में अमेरिकी दूतावास पर हमला।
2007 – रूस ने नॉन न्‍यूक्‍लियर वैक्‍यूम बम (इको फ़्रेंडली बम) का परीक्षण किया।
2008- सहारा इंडिया इनवेस्टमेंट कारपोरेशन ने अपना नॉन बैंकिंग वित्तीय कारोबार बंद किया।
2009- भारतीय महिला टीम विश्व शतरंज चैम्पियनशिप के आख़िरी दौर में अमेरिका को 3-1 से हराकर सातवें स्थान पर रहीं।
2012 – एप्पल ने आई फोन 5 और आईओएस 6 लाॅन्च किया।
2015 ब्रिटेन में जेरेमी कॉर्बिन लेबर पार्टी के नेता चुने गए।
2019 – प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने झारखंड के रांची में प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना की शुरूआत की।
2019 – भारतीय नौसेना के जहाज सहयाद्रि और किलटन कोटा किनाबालु, मलेशिया पहुंचे।
2019 – कैरिबियन देश, सेंट विन्सेंट एंड ग्रेनाडिन्स, अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का 79वां सदस्य बना।
थाईलैंड धूम्रपान की अपील को कम करने के लिए सादे सिगरेट पैकेजिंग का अनावरण करने वाला पहला एशियाई देश बना।
2019 – छह बार की वर्ल्ड चैम्पियन महिला बॉक्सर एमसी मैरीकॉम को पद्म विभूषण के लिए नामित किया गया।

*12 सितंबर को जन्मे व्यक्ति*

1897 – विश्व विख्यात फ़्रांसीसी भौतिक एवं रासानशास्त्री एरेन क्यूरी का पेरिस में जन्म हुआ। उनकी मॉ प्रख्यात अविष्कारक मादाम क्यूरी और पिता पेयर क्यूरी थे।
1912 – भारत के जाने-माने नेता और पत्रकार फिरोज गांधी का जन्म हुआ।
1934 – शांता कुमार हिमाचल प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री और भारत सरकार के भूतपूर्व मंत्री।
1972 – रसिका जोशी – एक प्रसिद्ध मराठी और हिंदी फिल्म अभिनेत्री थीं।

*12 सितंबर को हुए निधन*

1922 – चन्द्रधर शर्मा गुलेरी, प्रसिद्ध साहित्यकार।
1926 – विनायक लक्ष्मण भावे – एक मराठी लेखक और साहित्यिक शोधकर्ता थे।
1962 – रांगेय राघव- रचनाकार ।
1971 – जयकिशन- प्रसिद्ध संगीतकार (शंकर जयकिशन)
1983 – रंजन – प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता, गायक, पत्रकार तथा लेखक।
1993 – हितेंद्र कन्हैयालाल देसाई- गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री।
2019 – इंडोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति बचरुद्दीन जुसुफ हबीबी का निधन।

*12 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव*

श्री शांता कुमार जन्म दिवस।
श्री हितेंद्र कन्हैयालाल देसाई पुण्य दिवस ।
गुरू श्री नानकदेव जी ज्योति ज्योत ( प्राचीन परम्परानुसार ) ।
विनायक लक्ष्मण भावे स्मृति दिवस ।
विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस ( सितंबर के दूसरे शनिवार को )।

*कृपया ध्यान दें जी*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।*

आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।

⚜⚜ ⚜⚜

About the Author

Sachin Murdeshwar
Sachin Murdeshwar is a Sr.Journalist and Columnist in several Mainline Newspapers and Portals.He is an ardent traveller and likes to explore destinations to the core.

Be the first to comment on "आज दिनांक 12 सितंबर 2020: इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*