आज दिनांक 7 सितंबर 2020: इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश

MUMBAI, 07 SEPTEMBER, 2020 (GPN):

⚜⚜
*ॐ श्रीगणेशाय नम:*
*शुभप्रभातम् जी*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश ..*

*आज दिनांक *

* 07 सितम्बर 2020*
*सोमवार*
*नई दिल्ली अनुसार*

*शक सम्वत-* 1942
*विक्रम सम्वत-* 2077
*मास-* प्रथम आश्विन
*पक्ष-* कृष्णपक्ष
*तिथि-* पंचमी-21:41 तक
*पश्चात्-* षष्ठी
*नक्षत्र-* भरणी-पूर्णरात्रि
*करण-* कौलव-08:25 तक
*पश्चात्-* तैतिल
*✨योग-* ध्रुव-16:35 तक
*✨पश्चात्-* व्याघात
*सूर्योदय-* 06:02
*सूर्यास्त-* 18:35
*चन्द्रोदय-* 21:38
*चन्द्रराशि-* मेष-दिनरात
*सूर्यायण-* दक्षिणायन
*गोल-* उत्तरगोल
*अभिजित-* 11:53 से 12:43
*राहुकाल-* 07:36 से 09:10
*ऋतु-* शरद
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष*

*_आज सोमवार को प्रथम आश्विन बदी पंचमी 21:41 तक पश्चात् षष्ठी शुरु , पंचमी / भरणी का श्राद्ध (भरणी अर्थात् अविवाहित का श्राद्ध भरणी नक्षत्र में ) , कोकिला पंचमी , चन्द्र षष्ठी व्रत , बुध पश्चिम में उदय 11:52 पर , ज्वालामुखी योग 21:39 तक , गुरु श्री अंगददेव गुरयाई दिवस ( प्राचीनपरम्परानुसार ) , संत तुकड़ोजी महाराज की पुण्यतिथि ( तिथि अनुसार ) , वीर नीरजा भनोट जयन्ती (अशोक चक्र व तमगा-ए-हिन्द से सम्मानित ) , बैंक ऑफ इंडिया स्थापना दिवस , ब्राजील राष्ट्रीय दिवस , विश्व माफी दिवस (14 सितंबर आदि का भी वर्णन )।_*
*_कल मंगलवार को प्रथम आश्विन बदी षष्ठी 24:05 तक पश्चात् सप्तमी शुरु , षष्ठी / कृत्तिका नक्षत्र का श्राद्ध , विघ्नकारक भद्रा 24:03 से , बुध हस्त नक्षत्र में 15:52 पर , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 08:26 से , सर्वदोषनाशक रवि योग 08:26 से , त्रिपुष्कर योग 24:03 से सूर्योदय तक , स्वामी शिवानंद सरस्वती जी जयन्ती , विश्व साक्षरता दिवस , विश्व भौतिक चिकित्सा दिवस ( World Physical Therapy Day )।_*

*आज की वाणी*

*सत्यस्य वचनं श्रेयः,*
*सत्यादपि हितं वदेत्।*
*यद्भूतहितमत्यन्तं ,*
*एतत् सत्यं मतं मम॥*
*भावार्थ *
_यद्यपि सत्य वचन बोलना श्रेयस्कर है, तथापि उस सत्य को ही बोलना चाहिए, जिससे सर्वजन का कल्याण हो। मेरे विचार से तो जो बात सभी का कल्याण करती है वही वास्तव में सत्य है।_

*7 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ*

1191 – तीसरे धर्मयुद्ध में इंग्लैंड के राजा रिचर्ड प्रथम में अरसफ के राजा सलाउद्दीन को मात दी।
1630 – अमेरिका के मैसाच्युसेट्स राज्य में बोस्टन शहर की स्थापना की गई।
1701 – जर्मनी, इंग्लैंड और नीदरलैंड ने फ्रांस विरोधी समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1812- बोरोडिनो के युद्ध में नेपोलियन ने रूसी सेना को पराजित किया।
1813 – अमेरिका के लिए सबसे पहली बार ‘अंकल सैम’ शब्द का इस्तेमाल न्यूयॉर्क के अखबार ट्रॉय पोस्ट ने किया।
1822 – ब्राज़ील ने पुर्तगाल के अधिकार से स्वतंत्रता प्राप्त की। आज का दिन ब्राज़ील का राष्ट्रीय दिवस है।
1860- लेडी एलगीन
नामक जहाज के लेक मिसीगन में डूब जाने से 400 से अधिक लोगों की मौत हो गई।
1901- पीकींग विदेशियों के नियंत्रण में। 8 देशों की संयुक्त सेना ने चीन के राजा को बॉक्सर की संधि पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया। बॉक्सर विद्रोह का अंत हुआ।
1902 – ऑस्ट्रेलिया में भयानक सूखा पड़ने के बाद देश भर के लोगों ने वर्षा के लिए एक साथ ईश्वर से प्रार्थना की।
1906 – बैंक ऑफ़ इंडिया की स्थापना हुयी।
1921 – अमेरिका के न्यू जर्सी में पहली बार औरतों के लिए सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मिस अमेरिका को कामयाबी मिली।
1923 – ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में इंटरपोल की स्थापना की गई।
1927 – फिलियो टेलर ने पूर्णतः इलेक्ट्रॉनिक टीवी बनाने में सफलता हासिल की।
1929- फिनलैंड में नाजीजार्वी लेक में कुरो नाम स्टीमर के डूबने से 136 लोगों की मौत।
1931 – लंदन में गोलमेज सम्मेलन का दूसरा सत्र शुरू हुआ।
1940 – द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मन सेना ने ब्रिटेन से लड़ाई की अपनी रणनीति परिवर्तित की और लंदन सहित ब्रिटेन के विभिन्न शहरों पर भारी बमबारी कर दी।
1943 – टेक्सास के ह्यूस्टन में एक होटल में आग लगने से 45 लोगों की मौत।
1950 – हंगरी में सभी मठों काे बंद किया गया।
1965 – चीन ने घोषणा की कि वह भारतीय सीमा पर तैनात अपने सैनिकों को सुदृढ़ करेगा।
1977 – इथोपिया ने सोमालिया के साथ राजनयिक संबंध तोड़े।
1979 – स्कॉट रसमिसल और उनके पिता ब्यू रस्मिसन द्वारा स्थापित खेल और मनोरंजन केबल चैनल इ.एस.पी.एन. ने केबल कार्यक्रमों की शुरुआत की।
1998 – अंतर संसदीय यूनियन (आई.पी.यू.) का 100वां सम्मेलन मास्को में प्रारम्भ।
1999 – एथेंस में 5.9 तीव्रता के भूकंप से 143 लोगों की मौत हो गयी और 500 से अधिक घायल हो गए तथा 50,000 लोग बेघर हो गए।
2002 – इयाजुद्दीन अहमद बांग्लादेश के नये राष्ट्रपति बने।
2004 – फिजी के विजय सिंह टाइगर वुड्स को पीछे छोड़कर विश्व के नम्बर एक गोल्फ़र बने।
2005 – तेल के बदले अनाज कार्यक्रम की जांच रिपोर्ट पेश।
2005 – मिस्र में पहली बार राष्ट्रपति चुनाव हुआ।
2006 – बेरेंट्स सागर में रूस की एक परमाणु पनडुब्बी में आग लगने से चालक दल के दो सदस्यों की मौत।
2008 – भारत-अमेरिका परमाणु करार के तहत एन.एस.जी. के 45 सदस्यों ने भारत को अन्तर्राष्ट्रीय बिरादरी से परमाणु व्यापार की छूट दी।
2008 – बंगाल के राज्यपाल गोपालकृष्ण गाँधी, राज्य के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य व तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष ममता बनर्जी के बीच सिंगूर में टाटा मोटर्स के मामले में सहमति बनी।
2008 – कनाडा ने जोसेफ केरोन को भारत में अपना नया उच्चायुक्त नियुक्त किया।
खगोलविदों ने हमारी आकाश गंगा के बीचों बीच मौजूद विशालकाय ब्लैकहोल ने अन्दर साफ-साफ देखने में सफलता पाई।
2009 – सूखे को देखते हुए वित्त मंत्रालय ने ग़ैर योजना ख़र्च में 10% की कटौती के आदेश दिये।
2009 – भारत के पंकज आडवाणी ने विश्व पेशेवर बिलियडर्स का ख़िताब जीता। 2009 – 55वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार 2007 में सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का ख़िताब निर्देशक प्रियदर्शन की फ़िल्म ‘कोजीवरम’ को मिला।
2012 – दक्षिण-पश्चिम चीन में भूकंप से 64 लोग मारे गए और 715 घायल हो गये।
2019 – चांद की सतह से सिर्फ 2.1 किमी पहले लैंडर का पृथ्वी से संपर्क टूटा।
2019 – प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने दिल्‍ली-मुंबई औद्योगिक गलियारे के तहत औरंगाबाद औद्योगिक शहर का पहला चरण राष्‍ट्र को समर्पित किया।
2019 – राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय युवा सम्मेलन का उद्घाटन किया।

*7 सितंबर को जन्मे व्यक्ति*

1533 – ब्रिटेन और आयरलैंड की महारानी एलिजाबेथ प्रथम का जन्म लंदन के ग्रीनविच में हुआ।
1826 – राजनारायण बोस – बांग्ला भाषा के प्रसिद्ध लेखक और बंगाली पुनर्जागरण के चिंतकों में से एक थे।
1887 – गोपीनाथ कविराज- संस्कृत के विद्वान् और महान् दार्शनिक।
1889- शरत चन्द्र बोस- स्वतन्त्रता सेनानी।
1911 – टोडर ज़िकोव – बुल्गारिया के 36वें प्रधानमंत्री थे।
1917 – बानो जहाँगीर कोयाजी- भारतीय चिकित्सा वैज्ञानिक तथा परिवार नियोजन विशेषज्ञ।
1933 – इला रमेश भट्ट – अंतरराष्ट्रीय श्रम, सहकारिता, महिलाओं और लघु-वित्त आंदोलनों की सम्मानित नेता।
1934 – बी. आर. इशारा- प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक।
1948 – ममूटी- मलयालम फ़िल्म अभिनेता।
1950 – अनिल चौधरी – प्रसिद्ध लेखक, नाट्य निर्माता तथा निर्देशक।
1963 – नीरजा भनोट- अशोक चक्र विजेता विमान परिचारिका।
1976 – वेस्टइंडीज के आलराउंडर वॉवेल हाइंड्स का जमैका में जन्म हुआ। उन्होंने 45 टेस्ट में 2608 और 119 वनडे में 2880 रन बनाए।

*7 सितंबर को हुए निधन*

1997 – मोबुतु सेस सीको – जैरे के राष्ट्रपति थे।
1998 – के. एम. चांडी – स्वतंत्रता सेनानी तथा गुजरात और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
2013 – रोमेश भंडारी – त्रिपुरा, गोवा और उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल थे।
2019 – कथक डांसर-एक्टर वीरू कृष्णन का निधन।

*7 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव*

गुरु श्री अंगददेव गुरयाई दिवस ( प्राचीनपरम्परानुसार ) ।
संत तुकड़ोजी महाराज की पुण्यतिथि ( तिथि अनुसार )।
वीर नीरजा भनोट जयन्ती (अशोक चक्र विजेता)।
बैंक ऑफ इंडिया स्थापना दिवस ।
ब्राजील राष्ट्रीय दिवस ।
विश्व माफी दिवस (14 सितंबर आदि का भी वर्णन)।

*कृपया ध्यान दें जी*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।*

आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।

⚜⚜ ⚜⚜

About the Author

Sachin Murdeshwar
Sachin Murdeshwar is a Sr.Journalist and Columnist in several Mainline Newspapers and Portals.He is an ardent traveller and likes to explore destinations to the core.

Be the first to comment on "आज दिनांक 7 सितंबर 2020: इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*