MUMBAI, 28 AUGUST, 2020 (GPN):
⚜⚜
*ॐ श्रीगणेशाय नम:*
*शुभप्रभातम् जी*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश ..*
*आज दिनांक *
* 28 अगस्त 2020*
*शुक्रवार*
*नई दिल्ली अनुसार*
*शक सम्वत-* 1942
*विक्रम सम्वत-* 2077
*मास-* भाद्रपद
*पक्ष-* शुक्लपक्ष
*तिथि-* दशमी-08:40 तक
*पश्चात्-* एकादशी
*नक्षत्र-* मूल-12:37 तक
*पश्चात्-* पूर्वाषाढ़ा
*करण-* गर-08:40 तक
*पश्चात्-* वणिज
*✨योग-* प्रीति – 16:03 तक
*✨पश्चात्-* आयुष्मान
*सूर्योदय-* 05:57
*सूर्यास्त-* 18:46
*चन्द्रोदय-* 15:30
*चन्द्रराशि-* धनु-दिनरात
*सूर्यायण-* दक्षिणायन
*गोल-* उत्तरगोल
*अभिजित-* 11:56 से 12:47
*राहुकाल-* 10:45 से 12:21
*ऋतु-* शरद
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम
*✍विशेष*
*_आज शुक्रवार को भाद्रपद सुदी दशमी 08:40 तक पश्चात् एकादशी शुरु , तेजा दशमी , अच्युत दशमी , दशावतार व्रत , मूल संज्ञक नक्षत्र 12:37 तक , विघ्नकारक भद्रा 20:24 से , धूप दशमी ( जैन ) , सर्वदोषनाशक रवि योग 12:37 तक , श्री एम.जी.के. मेनन जन्म दिवस , श्री रघुपति सहाय / फिराक गोरखपुरी जयन्ती।_*
*_कल शनिवार को भाद्रपद सुदी एकादशी 08:19 तक पश्चात् द्वादशी शुरु , पद्मा / परिवर्तिनी / जल झूलनी एकादशी व्रत (सभी के लिए ) , डोल ग्यारस (म.प्र.) , विघ्नकारक भद्रा 08:18 तक , श्री वामनावतार जयन्ती , श्री वामन द्वादशी व्रत, त्रिपुष्कर योग 13:03 से , श्रीश्याम बाबा जागरण , अनंत व्रत प्रारम्भ (जैन ) , कत्ल की रात ( मुस्लिम ) , राष्ट्रीय खेल दिवस (मेजर ध्यानचंद का जन्म दिवस) , श्री बनारसी दास गुप्ता – (हरियाणा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री) पुण्य तिथि , श्री के. राधाकृष्णन जयन्ती (वैज्ञानिक) , श्री रामकृष्ण हेगडे जयन्ती व परमाणु परीक्षण विरोधी अंतरराष्ट्रीय दिवस।_*
*आज की वाणी*
*पुरुषः पुत्ररूपेण*
*भार्यामाश्रित्य जायते।*
*पूर्वभावाश्रया माता*
*तेन सैव गुरुः परः ॥*
*अर्थात्*
_पत्नी का आश्रय लेकर पुरुष ही पुत्र रूप में उत्पन्न होता है, इस दृष्टि से अपने पूर्वज पिता का भी आश्रय माता होती है और इसीलिए वह परमगुरु है।_
*28 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ*
1521 – तुर्की के सुल्तान सुलेमान प्रथम के सैनिकों ने बेलग्रेड पर कब्जा किया।
1600 – मुग़लों ने अहमदनगर पर कब्जा किया।
1781 – हैदर अली ने ब्रिटिश सेना के खिलाफ पल्लीलोर का युद्ध लड़ा।
1794 – फ्रांस में मैक्सीमिलियन रोबेस्पियर और उसके साथियों को मृत्युदंड दिए जाने के बाद भय और आतंक का काल समाप्त हुआ।
1821 – स्पेन से पेरु को स्वतंत्रता मिली और आज के दिन को इस देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया।
1845 – प्रसिद्ध पत्रिका साइंटेफिक अमरीकन का पहला संस्करण छपा।
1904- कलकत्ता से बैरकपुर तक प्रथम कार रैली का आयोजन
1914 – प्रथम विश्व युद्ध की शुरुआत हुई।
1916…प्रथम विश्वयुद्व में इटली ने जर्मनी के खिलाफ युद्व की घोषणा की।
1916 – जर्मनी ने रोमानिया के विरूद्ध युद्ध की घोषणा कर दी।
1937 – टोएटा मोटर्स ने स्वतंत्र कंपनी के तौर पर कामकाज शुरू किया।
1956 – इंग्लैड ने ऑस्ट्रेलिया को हटाकर एशेज पर कब्जा जमाया।
1972- साधारण बीमा कारोबार राष्ट्रीयकरण बिल पारित किया गया
1984 – सोवितय संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1986 – भाग्यश्री साठे शतरंज में ग्रैंडमास्टर बनने वाली पहली महिला बनी।
1990 – ईराक ने कुवैत को अपना 19वाँ प्रान्त घोषित किया।
1992 – श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने ऑस्टेलिया के खिलाफ अपने टेस्ट कॅरिअर की शुरूआत की। इसमें उन्होंने तीन विकेट लिए।
1996 – इंग्लैंड के प्रिंस चार्ल्स और उनकी पत्नी डायना ने औपचारिक तौर पर तलाक लिया।
1999 – मेजर समीर कोतवाल आसाम में उग्रवादियों के एक गुट के साथ लडाई में शहीद हो गये।
2000 – ताइवान के राष्ट्रपति चुने शुई बियान द्वारा चीन के साथ एकीकरण के विकल्प को स्वीकार करने का संकेत, संयुक्त राष्ट्र में सहस्त्राब्दि विश्व धार्मिक शिखर सम्मेलन शुरू।
2001 – भारत-पाक सीमा पर गोलीबारी, पाकिस्तान के 8 सैनिक मरे।
2008- भारतीय रिजर्व बैंक ने 1999 और 2000 के सभी नोटो को प्रचलन से हटाने का निर्णय किया।
2008 – प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बिहार में आए बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया।
2008 – अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध मैगजीन फोर्ब्स ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मायावती को दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में शामिल किया।
2008 – बाराक ओबामा पहले अफ्रीकी अमरीकी बने जिनका नाम अमरीका की एक बड़ी पार्टी ने राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी के रूप में पेश किया।
2013 – गुजरात के वडोदरा शहर में तीन मंजिला इमारत ढहने से 11 लोगों की मौत।
2017- पी.वी. सिंधु ने बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में रजत जीता।
2019 – भारत विश्व का पहला देश बना जिसने नाविकों के फेशियल बायोमैट्रिक डेटा का संग्रह कर बायोमैट्रिक नाविक पहचान दस्तावेज (बीएसआईडी) जारी किए।
*28 अगस्त को जन्मे व्यक्ति*
1858 – उंगलियों के निशान को पहचान बनाने वाले ब्रिटिश विलियम जेम्स हर्शेल का जन्म हुआ।
1896 – भारत के जाने माने शायर, लेखक और आलोचक रघुपति सहाय उर्फ फिराक गोरखपुरी का जन्म गोरखपुर में हुआ।
1913 – आबिदा सुल्तान, भोपाल सियासत की राजकुमारी एवं भारत की पहली महिला पायलट।
1926 – टी. वी. राजेश्वर – उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम के पूर्व राज्यपाल रहे।
1928 – एम.जी.के. मेनन – ‘भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन’ (इसरो) के भूतपूर्व अध्यक्ष।
1928 – विलायत ख़ाँ – भारत के प्रसिद्ध सितार वादक ।
1929 – राजेंद्र यादव, प्रसिद्ध आधुनिक साहित्यकार ।
1932 – सरस्वती प्रसाद, चर्चित लेखिका, सुमित्रानंदन पंत की मानस पुत्री।
1952 – जगदीश सिंह खेहर – भारत के 44वें मुख्य न्यायाधीश हैं।
*28 अगस्त को हुए निधन*
1667 – जयसिंह – आमेर के राजा तथा मुग़ल साम्राज्य के वरिष्ठ सेनापति (मिर्ज़ा राजा) थे।
2006 – दुनिया की सबसे बड़ी महिला मारिया एस्टर डी. कापोविला का इक्वेडोर में निधन।
*28 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव*
श्री एम.जी.के. मेनन जन्म दिवस ।
श्री रघुपति सहाय / फिराक गोरखपुरी जयन्ती।
*कृपया ध्यान दें जी*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।*
आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।
⚜⚜ ⚜⚜
Be the first to comment on "आज दिनांक 28 अगस्त 2020: इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश"