आज दिनांक 19 अगस्त 2020: इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश

MUMBAI, 19 AUGUST, 2020 (GPN):

⚜⚜
*ॐ श्रीगणेशाय नम:*
*शुभप्रभातम् जी*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश ..*

*आज दिनांक *

* 19 अगस्त 2020*
*बुधवार*
*नई दिल्ली अनुसार*

*शक सम्वत-* 1942
*विक्रम सम्वत-* 2077
*मास-* भाद्रपद
*पक्ष-* कृष्णपक्ष
*तिथि-* अमावस्या – 08:12 तक
*पश्चात्-* प्रतिपदा – 29:20 तक
*नक्षत्र-* मघा-26:07 तक
*पश्चात्-* पूर्वाफाल्गुनी
*करण-* नाग-08:12 तक
*पश्चात्-* किन्स्तुघ्ना
*✨योग-* परिघ-21:14 तक
*✨पश्चात्-* शिव
*सूर्योदय-* 05:52
*सूर्यास्त-* 18:56
*चन्द्रोदय-* नहीं
*चन्द्रराशि-* सिंह -दिनरात
*सूर्यायण-* दक्षिणायन
*गोल-* उत्तरगोल
*अभिजित-* कोई नहीं
*राहुकाल-* 12:24 से 14:02
*ऋतु-* वर्षा
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष*

*_आज बुधवार को भाद्रपद बदी अमावस्या 08:12 तक पश्चात् प्रतिपदा 29:20 तक , स्नान – दान आदि की देवकार्य मातृ अमावस्या , लोहार्गल यात्रा स्नान , श्री शक्ति पूजा , मूल संज्ञक नक्षत्र 26:07 तक , नक्त व्रत पूर्ण , कल्प सूत्र पाठ (जैन ) , लब्धि विधान व्रत प्रारम्भ (जैन) , पोला वृषभोत्सव , श्री गुरु ग्रन्थ साहब प्रथम प्रकाश दिवस (प्रा.मतानुसार ) , श्री शंकरदयाल शर्मा जयन्ती , डॉ जगन्नाथ मिश्र-जयन्ती , अफ़ग़ानिस्तान का स्वतंत्रता दिवस , अंतर्राष्ट्रीय ऑरंगुटन दिवस , विश्व फ़ोटोग्राफ़ी दिवस व विश्व मानवीय दिवस ।_*
*_कल बृहस्पतिवार को भाद्रपद सुदी द्वितीया 26:14 तक पश्चात् तृतीया शुरु , भाद्रपद शुक्लपक्ष प्रारम्भ , प्रतिपदा तिथि का क्षय , चन्द्र दर्शन शुभ , तैलाधार तप / व्रत (जैन ) , मोहर्रम माह प्रारम्भ (मुस्लिम ) , श्री रामदेव पीर बीज /जयन्ती (635 वाँ ) , श्री शंकरदेव तिथि (असम ) , गुरु श्री अर्जुन देव गुरयाई (प्राचीनमतानुसार ) , सद्भावना दिवस (श्री राजीव गाँधी का जन्म दिवस) , श्री डी. देवराज अर्स जयन्ती , संत हरचंद सिंह लोंगोवाल स्मृति दिवस , विश्व मच्छर दिवस व ऊर्जा अक्षय दिवस (भारत)।_*

*आज की वाणी*

*यः पठति लिखति पश्यति*
*परिपृच्छति पंडितान् उपाश्रयति।*
*तस्य दिवाकरकिरणैः नलिनी-*
*दलं इव विस्तारिता बुद्धि : ॥*
*अर्थात्*
_जो पढ़ता है, लिखता है, देखता है, प्रश्न पूछता है, बुद्धिमानों का आश्रय लेता है, उसकी बुद्धि उसी प्रकार बढ़ती है जैसे कि सूर्य किरणोंं से कमल की पंखुड़ियाँ बढती हैं (खिलती हैंं )।_

*19 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ*

1591 – फ्रांसीसी राजा हेनरी चतुर्थ ने उत्तरी फ्रांस के शहर रोएन पर कब्जा किया।
1600 – मुगल बादशाह अकबर ने अहमदनगर पर कब्जा किया।
1666 – शिवाजी आगरा में फलों की टोकरी में छिपकर औरंगजेब की कैद से फरार।
1691 – स्जालंकमेन के युद्ध में ऑस्ट्रिया ने तुर्कों को पराजित किया।
1757- ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा पहला एक रुपये का सिक्का कलकत्ता टकसाल में ढाला गया।
1796 – स्पेन और फ्रांस ने ब्रिटेन गठबंधन के खिलाफ हस्ताक्षर किये।
1839 – फोटो तत्व की खोज को लेकर​ रिपोर्ट पेश होने पर विश्व फोटोग्राफी दिवस की शुरुआत हुई।
1895 – जापान के साथ युद्ध में पराजय के पश्चात चीन ने शीमोनोस्की समझौते के अनुसार ताइवान नामक द्वीप जापान के हवाले कर दिया।
1897 – लंदन में पहली इलेक्ट्रिक टैक्सी का परिचालन किया गया।
1915 – नीदरलैंड में राशन कानून प्रभावी हुआ।
1919 – अफ़ग़ानिस्तान ने ब्रिटेन से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
1944- भारत से जापान की अंतिम सैन्य टुकडी को खदेडा गया।
1949 – भुवनेश्वर ओडिशा की राजधानी बनी।
1964 – संचार उपग्रह सिनकोम 3 का प्रक्षेपण।
1970 – दक्षिण अफ्रीका में चीनी समुदाय के लोगों को श्वेत का दर्जा मिला।
1973 – फ्रांस ने मुरूओरा द्वीप में परमाणु परीक्षण किया।
1977 – सोवियत संघ ने सेरी सागान में परमाणु परीक्षण किया।
1978 – ईरान के सिनेमा घर में आग लगने से 422 की मौत।
1998 – सूडान एवं अफ़ग़ानिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर संयुक्त राज्य अमेरिका ने मिसाइलों से हमला किया।
1999 – भारत की परमाणु नीति मसौदे पर नाराज़ जी-8 ने सभी तरह की मदद पर रोक लगाने की घोषणा की।
2000 – हिना जलाली विश्व की पहली मानवाधिकार संरक्षक प्रतिनिधि नियुक्त।
2003 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने पाकिस्तान को 5 साल में 11 करोड़ 57 लाख डालर का अनुदान देने का निर्णय लिया।
2004 – वान डेन हुगेनबैंड ओलम्पिक सबसे तेज तैराक बने।
2004 – गूगल ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) जारी कर 1.67 अरब डॉलर जुटाए।
2005 – श्रीलंका सरकार व लिट्टे में शांति वार्ता फिर शुरू करने पर सहमति।
2006 – इस्रायल ने फ़िलिस्तीनी उपप्रधानमंत्री को गिरफ़्तार किया।
2007 – अंतरिक्ष स्टेशन पर गये मिशन एण्डेवर के यात्रियों ने स्पेसवॉक पूरा किया।
2008 – पाइमान की सहायक कार्यकारी निदेशक मोसारत कदीय व एसोमैच के अध्यक्ष साजन जिंदल ने भारत-पाक व्यापार संबंधी रिपोर्ट जारी की।
2009 – नौसेना के कमांडर दिलीप डोंडी स्वदेश निर्मित नैसेना नौका महादेई के द्वारा सम्पूर्ण विश्व की यात्रा के अभियान पर रवाना हुये।
2009 – ईराक के बगदाद में सिलसिलेवार बम विस्फोट में 101 लोगों की मौत और 565 घायल।
2010 – अमेरिकी सेना की अंतिम ब्रिगेड के कुवैत जाने के साथ आॅपरेशन इराकी फ्रीडम खत्म हुआ।
2019 – राजीव गांधी विश्वविद्यालय (आरजीयू) के जूलॉजी विभाग से मत्स्य और जलीय पारिस्थितिकी अनुसंधान दल ने अरुणाचल के विभिन्न जिलों से मछली की 5 प्रजातियों की खोज की ।
2019 – गृह मंत्रालय ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की रिटायरमेंट उम्र 60 साल करने का फैसला किया।
2019 – श्रीलंका के राष्ट्रपति ने लेफ्टिनेंट जनरल शैवेंद्र सिल्वा को श्रीलंका सेना का 23 वां कमांडर नियुक्त किया ।
2019 – भारतीय पैरा स्विमर सत्येंद्र सिंह लोहिया (32) ने अमेरिका में 42 किलोमीटर लंबे कैटलीना चैनल को 11 घंटे 33 मिनट के समय में पार कर नया इतिहास रच दिया। ऐसा करने वाले वे एशिया के पहले दिव्यांग तैराक बने।

*19 अगस्त को जन्मे व्यक्ति*

1887 – एस. सत्यमूर्ति – भारत के क्रांतिकारी नेता ।
1891 – हरिशंकर शर्मा – भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार, कवि, लेखक, व्यंग्यकार और पत्रकार।
1907 – हज़ारी प्रसाद द्विवेदी, निबन्धकार, उपन्यासकार, आलोचक, चिन्तक तथा शोधकर्ता।
1908 – अब्दुल राशिद ख़ान- पद्म भूषण से सम्मानित हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक।
1911 – आरसी प्रसाद सिंह – भारत के प्रसिद्ध कवि, कथाकार और एकांकीकार।
1918 – शंकरदयाल शर्मा – भारत के नवें राष्ट्रपति।
1928 – शिवप्रसाद सिंह – हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार।
1950 – सुधा मूर्ति – इन्फोसिस फाउंडेशन के संस्थापक एन. आर. नारायणमूर्ति की पत्नी एवं प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता।
1967 – नंदना सेन – एक भारतीय अभिनेत्री ।
1989 – रोहित खंडेलवाल एक भारतीय मॉडल, अभिनेता, और टेलीविजन व्यक्तित्व हैं।

*19 अगस्त को हुए निधन*

1909- बदरुद्दीन तैयब जी- प्रसिद्ध वकील, न्यायाधीश और नेता।
1993 – उत्पल दत्त – हिन्दी तथा बांग्ला फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता और निर्माता।
2013 – रोनाल्ड स्टुअर्ट मेक्ग्रेगॉर – शीर्षस्थ भाषा विज्ञानी, व्याकरण के विद्वान , अनुवादक और हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध इतिहासकार थे।
2019 – मोहम्मद ज़हूर “खय्याम” हाशमी, जिन्हें “खय्याम” नाम से जाना जाता था, भारतीय फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार थे।
2019 – डॉ जगन्नाथ मिश्र- बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री थे।

*19 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव*

श्री गुरु ग्रन्थ साहब प्रथम प्रकाश दिवस (प्रा.मतानुसार )।
श्री शंकरदयाल शर्मा जयन्ती।
डॉ जगन्नाथ मिश्र-जयन्ती।
अफ़ग़ानिस्तान का स्वतंत्रता दिवस।
अंतर्राष्ट्रीय ऑरंगुटन दिवस।
विश्व फ़ोटोग्राफ़ी दिवस ।
विश्व मानवीय दिवस ।

*कृपया ध्यान दें जी*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।*

आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।

⚜⚜ ⚜⚜

About the Author

Sachin Murdeshwar
Sachin Murdeshwar is a Sr.Journalist and Columnist in several Mainline Newspapers and Portals.He is an ardent traveller and likes to explore destinations to the core.

Be the first to comment on "आज दिनांक 19 अगस्त 2020: इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*