आज दिनांक 1 अगस्त 2020: इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश

♦️♦️♦️ ⚜⚜ ♦️♦️♦️
*ॐ श्रीगणेशाय नम:*
*शुभप्रभातम् जी*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश ..*

*आज दिनांक *

* 01 अगस्त 2020*
*शनिवार*
*नई दिल्ली अनुसार*

*शक सम्वत-* 1942
*विक्रम सम्वत-* 2077
*मास-* श्रावण
*पक्ष-* शुक्लपक्ष
*तिथि-* त्रयोदशी-21:56 तक
*पश्चात्-* चतुर्दशी
*नक्षत्र-* मूल-06:48 तक
*पश्चात्-* पूर्वाषाढ़ा
*करण-* कौलव-10:17 तक
*पश्चात्-* तैतिल
*✨योग-* वैधृति-21:22 तक
*✨पश्चात्-* विश्कुम्भ
*सूर्योदय-* 05:42
*सूर्यास्त-* 19:11
*चन्द्रोदय-* 17:34
*चन्द्रराशि-* धनु-दिनरात
*सूर्यायण-* दक्षिणायन
*गोल-* उत्तरगोल
*अभिजित-* 12:00 से 12:54
*राहुकाल-* 09:04 से 10:46
*ऋतु-* वर्षा
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष*

*_⭐आज शनिवार को श्रावण सुदी त्रयोदशी 21:56 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरु , अगस्त माह प्रारम्भ , शनि प्रदोष व्रत , मूल संज्ञक नक्षत्र 06:48 तक , बुध कर्क राशि में 27:31 पर , सर्वदोषनाशक रवि योग 06:48 से , ईदुल जुहा (बकरीद , मुस्लिम ) , शीव पवित्रारोपण (उड़ीसा ) , लोकमान्य बालगंगाधर तिलक पुण्यतिथि , राजर्षि पुरूषोत्तमदास टंडन जयन्ती , श्रीमती कमला नेहरू जयन्ती व विश्व स्तनपान सप्ताह ( 01 से 07 अगस्त)।_*
*_⭐कल रविवार को श्रावण सुदी चतुर्दशी 21:31 तक पश्चात् पूर्णिमा शुरु , सूणमाण्डणा ( पूरा दिन शुद्ध ) , विघ्नकारक भद्रा 21:29 से , सूर्य आश्लेषा नक्षत्र में 21:28 पर , वर्षा योग , सर्वदोषनाशक रवि योग 06:52 तक , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 06:52 से अगले दिन सूर्योदय तक , कर्मनिर्जरा व्रत ( जैन ) , अन्तर्राष्ट्रीय मैत्री ( मित्रता ) दिवस ( अगस्त का प्रथम रविवार ) , श्री प्रफुल्ल चंद्र राय जयन्ती , श्री रविशंकर शुक्ल जयन्ती , श्री पिंगलि वेंकैया जयन्ती , रुबाई सम्राट’ कवि उदयभानु हंस जयन्ती , दादरा एवं नगर हवेली मुक्ति दिवस ।_*

*आज की वाणी*

*दुष्टा भार्या शठ मित्रं*
*भृत्यश्चोतरदायक: ।*
*ससर्पे च गृहे वासो*
*मृत्युरेव न संशयः।।*
*अर्थात्*
_दुष्टा , कटुभाषणी और दुराचारिणी पत्नी , धूर्त स्वभाव वाला मित्र, उत्तर देने वाला नौकर और सर्प वाले घर में रहना यह सब बातें मृत्यु स्वरुप ही है इसमें कोई संदेह नहीं है।_

*1 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ*

1498 – प्रसिद्ध खोजी नाविक क्रिस्टोफर कोलंबस वेनेजुएला के इस्ला सांता में उतरा।
1648 – स्वीज़रलैंड की स्वतंत्रता को औपचारिकता दी गयी और आज के दिन को इस देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया।
1714 – महारानी जॉर्ज लुडविग इंग्लैंड के किंग जॉर्ज प्रथम बने।
1729 – 1729 का धूमकेतु, संभवतः सबसे बड़ा धूमकेतु, रिकॉर्ड पर सबसे अधिक स्पष्ट परिमाण के साथ, निकोलस सरबट द्वारा खोजा गया। जो की मार्सिले में गणित के प्रोफेसर थे।
1732 – बैंक ऑफ इंग्लैंड का उद्घाटन किया गया।
1770 – कागल का युद्ध: रूसी कमांडर प्योरट रोमिंट्सव ने 150,000 तुर्कों का सफाया किया।
1785 – कैरोलीन हर्षेल धूमकेतु की पहली महिला खोजक बन गईं।
1786 – कैरोलीन हर्षेल ने एक धूमकेतु की खोज की (पहली बार एक महिला द्वारा की गई ऐसी खोज)।
1818 – संयुक्त राज्य विभाग के पृथक स्थलाकृतिक ब्यूरो की स्थापना की गयी।
1831 – नए लंदन ब्रिज को यातायात के लिए खोल दिया गया।
1876 – कोलोराडो अमेरिका का 38वां राज्य बना।
1883 – ग्रेट ब्रिटेन में अंतर्देशीय डाक सेवा शुरू की गयी।
1894 – पहला चीन और जापान युद्ध शुरू।
1914 – जर्मनी ने प्रथम विश्व युद्ध की शुरूआत में रूस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1916 – स्वतंत्रता सेनानी तथा ‘आयरन लेडी’ के नाम से मशहूर श्रीमती एनी बेसेंट ने बाल गंगाधर तिलक के सहयोग से होम रूल लीग के अध्यक्ष दादाभाई नौरोजी के साथ मिलकर होम रूल लीग आंदोलन की शुरूआत की।
1920 – महात्मा गांधी ने असहयोग आंदोलन की शुरुआत की।
1920 – महात्मा गांधी ने ब्रिटिश सरकार द्वारा प्रदत्त केसर ए ​हिंद पुरस्कार को लौटाया।
1936 – तानाशाह शासक एडॉल्फ हिटलर ने बर्लिन में हुये ओलंपिक खेलों की अध्यक्षता की।
1947 – भारत और पाकिस्तान के बीच शक्तियों का बंटवारा।
1947 – लार्ड माउंटबेटन भारत के गवर्नर जनरल और मोहम्मद अली जिन्ना पाकिस्तान के गवर्नर जनरल बने।
1952 – प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने सफदरजंग में राष्ट्रीयकृत एयरवेज का उद्घाटन किया।
1953 – क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो को गिरफ्तार किया गया।
1953 – देश में सभी एयरलाइंसों का राष्ट्रीयकरण किया गया।
1957 – नेशनल बुक ट्रस्ट की स्थापना हुई।
1958 – आचार्य भावे को रमन मैगसेसे पुरस्कार दिया गया।
ढ़1960 – पाकिस्तान की राजधानी कराची से बदलकर इस्लामाबाद कर दिया गया।
1975 – दुर्बा बनर्जी विश्व की पहली कमर्शियल महिला पायलट बनीं।
1995 – हब्बल दूरबीन ने शनि के एक और चन्द्रमा की खोज की।
2000 – ईरान में महिलाएं भी इमाम बनीं।
2004 – श्रीलंका ने प्रेमदासा स्टेडियम में आयोजित फ़ाइनल मैच में भारत को 25 रनों से हराकर एशिया कप जीत लिया। सनत जयसूर्या ‘मैन आफ़ द सिरीज’ बने।
2006 – जापान ने दुनिया की पहली भूकम्प पूर्व चेतावनी सेवा शुरू की।
2007 – वियतनाम के हनोई शहर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलम्पियाड (आई.एम.ओ.) में भारतीय दल के छ: सदस्यों ने तीन रजत पदक जीते।
2008 – अन्तर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के बोर्ड ने भारत के विशेष निगरानी समझौते को हरी झंडी दी।
2009 – महत्‍वपूर्ण खनिजों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए केएबीआईएल की स्‍थापना।
2019 – नई दिल्ली में अटल सामुदायिक नवोन्मेष केंद्र लांच किया गया।
2019 – देहली के मख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली वालों के लिए 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली की।
2019 – रुहान राजपूत ‘एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर अवार्ड, 2019’ से सम्मानित।

*1 अगस्त को जन्मे व्यक्ति*

1869 – हरकोर्ट बटलर – उत्तर प्रदेश के प्रथम राज्यपाल थे।
1882 – भारत रत्न (1961 में) से अलंकृत और राजर्षि के नाम से प्रसिद्ध आधुनिक भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी पुरुषोत्तम दास टंडन का उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में जन्म हुआ।
1899 – कमला नेहरू – प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की पत्नी।
1913 – भगवान दादा, प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता एवं फ़िल्म निर्माता-निर्देशक ।
1932 – बैजू बावरा, दायरा, तथा पाकीजा जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाली मशहूर अभिनेत्री मीना कुमारी ।
1939 – गोविन्द मिश्र, प्रसिद्ध साहित्यकार
1924 – शाह अब्दुल्ला – सऊदी अरब के राजा।
1987 – तापसी पन्नू – भारतीय मॉडल और बॉलीवुड अभिनेत्री।

*1 अगस्त को हुए निधन*

1591 – उर्फ़ी शीराजी – मुग़ल दरबार में बादशाह अकबर के प्रसिद्ध कवियों में से एक था।
1863 – ज़िन्दाँ रानी – पंजाब के महाराज रणजीत सिंह की पाँचवी रानी तथा उनके सबसे छोटे बेटे दलीप सिंह की माँ थी।
1913 – देवकीनन्दन खत्री – हिन्दी के महान् और प्रथम तिलिस्मी लेखक।
1920 – ‘इंडियन होमरूल लीग’ के संस्थापक, हिन्दू-मुस्लिम एकता के हिमायती और ‘स्वराज हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूँगा’ का नारा देने वाले बाल गंगाधर तिलक का मुंबई में निधन हुआ।
1999 – नीरद चन्द्र चौधरी – भारत में जन्मे प्रसिद्ध बांग्ला तथा अंग्रेज़ी लेखक और विद्वान का ब्रिटेन में निधन हुआ ।
2008 – हरकिशन सिंह सुरजीत, भारतीय राजनेता ।
2000 – अली सरदार जाफ़री, ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध शायर।
2019 – एक ओवर में छह छक्के खाने वाले वेल्स के पूर्व गेंदबाज मैल्कम नैश का निधन।

*1 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव*

_लोकमान्य बालगंगाधर तिलक पुण्यतिथि।_
_राजर्षि पुरूषोत्तमदास टंडन जयन्ती_ ।
_श्रीमती कमला नेहरू जयन्ती_ ।
_विश्व स्तनपान सप्ताह ( 01 से 07 अगस्त)_।

*कृपया ध्यान दें जी*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।*

आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।

⚜⚜ ⚜⚜

About the Author

Sachin Murdeshwar
Sachin Murdeshwar is a Sr.Journalist and Columnist in several Mainline Newspapers and Portals.He is an ardent traveller and likes to explore destinations to the core.

Be the first to comment on "आज दिनांक 1 अगस्त 2020: इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*